केंद्रीय विद्यालयों में एजुकेटर बनने का मौका, संगठन ने नोटिफिकेशन जारी कर दी जानकारी KVS Educators News

Published on: January 31, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

KVS Educators News: केंद्रीय विद्यालयों में विशेष शिक्षक बनना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है क्योंकि केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए स्पेशल एजुकेटर पदों से जुड़ी नई जानकारी साझा की है। यह अपडेट उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जो केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक के रूप में काम करना चाहते हैं। संगठन ने बताया है कि देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में विशेष आवश्यकता वाले छात्रों के लिए अतिरिक्त शिक्षकों की जरूरत महसूस की जा रही है। इसी जरूरत को पूरा करने के लिए पदों की संख्या तय की गई है ताकि पढ़ाई का स्तर बेहतर बनाया जा सके। आईए जानते हैं केंद्रीय विद्यालय के अंतर्गत कुल कितने पदों को मंजूरी दी गई है और कब से प्रक्रिया शुरू होगी।

कुल पद और उनकी श्रेणियां

इस अपडेट के अनुसार कुल 987 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर यानी TGT स्पेशल एजुकेटर के 493 पद शामिल हैं। इसके अलावा प्राइमरी टीचर यानी PRT स्पेशल एजुकेटर के 494 पद रखे गए हैं। ये पद अलग-अलग रीजन और केंद्रीय विद्यालयों में भरे जाएंगे। सभी पदों पर चयनित शिक्षकों को ऐसे छात्रों को पढ़ाने की जिम्मेदारी दी जाएगी जिन्हें सामान्य पढ़ाई के साथ अतिरिक्त सहयोग की आवश्यकता होती है। हालांकि पदों की संख्या काम बढ़ भी हो सकती है इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना पर नजर बनाए रखें।

आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी

फिलहाल केवल शुरुआती जानकारी सामने आई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें पदों की जानकारी सहित कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है अभी पूरी अधिसूचना जारी नहीं हुई है। उपलब्ध संकेतों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया फरवरी 2026 के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है। जैसे ही पूरी जानकारी जारी होगी उम्मीदवारों को पात्रता और प्रक्रिया से जुड़ी सभी शर्तें स्पष्ट रूप से पता चल जाएंगी।

आयु सीमा के नियम

आयु सीमा की बात की जाए तो पदों के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है। TGT स्पेशल एजुकेटर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है। वहीं PRT स्पेशल एजुकेटर पद के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। यह छूट उनकी श्रेणी के अनुसार लागू होगी और इसका विवरण पूरी अधिसूचना में दिया जाएगा। जो कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

पीआरटी स्पेशल एजुकेटर की शैक्षणिक योग्यता

भाई दूसरी ओर शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो PRT स्पेशल एजुकेटर पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। इसमें कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके साथ स्पेशल एजुकेशन में दो साल का डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार को CTET का पहला पेपर पास करना होगा। यह योग्यता इसलिए जरूरी रखी गई है ताकि प्राथमिक स्तर के बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार पढ़ाया जा सके। शैक्षणिक योग्यता का विस्तृत विवरण विस्तृत नोटिफिकेशन में देखने को मिलेगा।

टीजीटी स्पेशल एजुकेटर की शैक्षणिक योग्यता

TGT स्पेशल एजुकेटर पद के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसमें भी न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। प्रोफेशनल योग्यता के रूप में स्पेशल एजुकेशन में B.Ed होना चाहिए। यदि किसी उम्मीदवार के पास सामान्य B.Ed है तो उसके साथ स्पेशल एजुकेशन में एक साल का डिप्लोमा होना आवश्यक है। इसके अलावा CTET का दूसरा पेपर पास होना भी जरूरी शर्त है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक चेक करके आवेदन करें।

Leave a Comment