आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बनने का मौका, 12वीं पास महिलाओं के लिए जारी हुई सूचना Anganwadi Latest News

Published on: January 26, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Anganwadi Latest News: उत्तर प्रदेश के प्री प्राइमरी स्कूलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सूचना का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। यह जानकारी उन महिलाओं के लिए अहम है जो अपने जिले में सरकारी व्यवस्था के तहत काम करना चाहती हैं। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने फिरोजाबाद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों के लिए प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं और आखिरी तारीख 2 फरवरी 2026 तय की गई है। यह प्रक्रिया पूरी तरह जिले के स्तर पर की जा रही है। ऐसी महिलाएं जो 12वीं पास हैं वे सभी इस प्रक्रिया में शामिल हो सकती हैं.

कितने पदों के लिए जारी हुई सूचना

जिले में इस बार कुल 202 पद तय किए गए हैं। ये पद फिरोजाबाद जिले की अलग-अलग बाल विकास परियोजनाओं में हैं। इसमें शिकोहाबाद, टूंडला, जसराना, एका और कोटला जैसे इलाके शामिल हैं। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए महिलाओं का चयन किया जाएगा। टूंडला और शहर के इलाकों में पदों की संख्या ज्यादा रखी गई है। इसका मतलब यह है कि स्थानीय महिलाओं को अपने आसपास ही काम करने का अवसर मिलेगा।

कौन कौन आवेदन कर सकती हैं

बता दें इस प्रक्रिया में वही महिलाएं शामिल हो सकती हैं जिन्होंने इंटरमीडिएट यानी 12वीं की पढ़ाई पूरी कर ली हो। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर यही न्यूनतम शर्त रखी गई है। उम्र को लेकर भी साफ नियम बताए गए हैं। 1 जनवरी 2026 की स्थिति में महिला की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 35 साल होनी चाहिए। उम्र की गणना इसी तारीख के आधार पर की जाएगी। जन्मतिथि के प्रमाण के लिए केवल हाईस्कूल की मार्कशीट को ही मान्य माना जाएगा।

चयन किस तरह किया जाएगा?

इसके साथ ही यह भी जान लेना जरूरी है की चैन किस प्रकार किया जाएगा इस प्रक्रिया में किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट तैयार करते समय 12वीं और उससे ऊपर की पढ़ाई में मिले अंकों को जोड़ा जाएगा। जिन महिलाओं के अंक ज्यादा होंगे उन्हें प्राथमिकता मिलेगी। इसके साथ कुछ सामाजिक स्थितियों को भी ध्यान में रखा जाएगा। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली, विधवा या तलाकशुदा महिलाओं को अतिरिक्त प्राथमिकता दी जाएगी।

स्थानीय निवासी होना जरूरी

आवेदन करने वाली महिलाओं के लिए एक जरूरी शर्त यह भी रखी गई है कि महिला उसी वार्ड या ग्राम पंचायत की रहने वाली हो जहां के आंगनवाड़ी केंद्र के लिए फॉर्म भरा जा रहा है। इसका मकसद यह है कि काम करने वाली महिला उस क्षेत्र को पहले से जानती हो। स्थानीय बच्चों और परिवारों से जुड़ना ऐसे में आसान होता है। इसलिए आवेदन करते समय निवास से जुड़ी जानकारी सही होना जरूरी माना गया है।

ऑनलाइन फॉर्म भरते समय क्या जानकारी देनी होगी

आवेदन करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर लेना जरूरी है ऑनलाइन फॉर्म भरते समय महिला को अपनी फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। सभी जानकारी साफ और सही तरीके से भरी जानी चाहिए। दस्तावेजों में किसी भी तरह की गलती होने पर फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। विभाग ने यह भी साफ किया है कि सभी प्रमाण पत्र ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से जारी होने चाहिए। अगर दस्तावेज अधूरे या गलत पाए गए तो फॉर्म को रद्द कर दिया जाएगा।

फिरोजाबाद जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों की संख्या काफी है और लंबे समय से वहां कार्यकर्ताओं की जरूरत बताई जा रही थी। इस प्रक्रिया के जरिए जिले के कई केंद्रों पर काम करने वाली महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी। इससे बच्चों और महिलाओं से जुड़ी योजनाओं को बेहतर तरीके से चलाने में मदद मिलेगी और स्थानीय स्तर पर कामकाज को मजबूती मिलेगी। ऐसी सभी महिलाएं जो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के के लिए आवेदन करना चाहती हैं तो यूपी आंगनबाड़ी आधिकारिक वेबसाइट  पर जाकर आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकती हैं।

Leave a Comment