Salary Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में बढ़ोत्तरी

Published on: January 24, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Salary Hike: आठवां वेतन आयोग लागू होने से पहले केंद्र सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियाँ, आरबीआई के कर्मचारियों, नाबार्ड के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए अच्छी खबर है। उनके वेतन और पेंशन संशोधन को वित्त मंत्रालय ने मंजूरी दी है। इससे लगभग 46,000 से अधिक कर्मचारी और पेंशन धारकों की सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी होगी। यह संशोधन अगस्त और नवंबर 2022 से प्रभावी माना जाएगा। सरकार का यह निर्णय कर्मचारियों और रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत है।

इन सभी सरकारी संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए पेंशन और सैलरी बढ़ोतरी का रास्ता साफ कर दिया है। इससे जहां सरकारी कर्मचारियों को लाभ होगा, तो वहीं पेंशन धारकों के साथ-साथ पारिवारिक पेंशन धारकों के लिए भी फायदा होगा।

किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

सरकार के इस निर्णय से 46,000 से अधिक कर्मचारी, 23,000 से अधिक पेंशन धारक और 23,260 पारिवारिक पेंशन धारक शामिल हैं, जिन्हें लाभ प्राप्त होगा। साधारण बीमा कंपनियों के वेतन संशोधन के संबंध में सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि यह अगस्त 2022 से प्रभावी माना जाएगा। इस निर्णय के बाद पेंशन संशोधन के परिणामस्वरूप कर्मचारियों को एक मुफ्त बकाया भुगतान भी किया जाएगा। सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया के साथ-साथ पारिवारिक पेंशन में संशोधन को भी मंजूरी दी है।

कब से लागू होगी बढ़ोतरी

स्वीकृत संशोधन के अंतर्गत बढ़ोतरी लागू होने की बात की जाए, तो यह 1 नवंबर 2022 से मूल पेंशन और महंगाई भत्ते में 10% की बढ़ोतरी की जाएगी। इसके अंतर्गत बकाया राशि में कर्मचारियों को भुगतान भी किया जाएगा। सरकार के इस निर्णय के बाद पारिवारिक पेंशन में लगभग 10% की बढ़ोतरी हो जाएगी। वहीं, सरकार के इस निर्णय से सभी रिटायर्ड कर्मचारियों की मूल पेंशन में 1.43 गुना बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

इन कर्मचारियों की सैलरी में 20% तक की बढ़ोतरी

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के सभी कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में नवंबर 2022 से लगभग 20% की बढ़ोतरी की गई है, जिसके अंतर्गत 3,800 कर्मचारी और पूर्व कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इसके साथ-साथ रिटायर्ड हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी बढ़ोतरी की गई है। 1 नवंबर 2017 से पहले रिटायर्ड हुए नाबार्ड के कर्मचारियों की पेंशन अब भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व कर्मचारियों के बराबर कर दी गई है।

महंगाई भत्ते में 14% तक की बढ़ोतरी

सरकारी सामान्य बीमा कंपनियों के कर्मचारियों के वेतन का संशोधन 1 अगस्त 2022 से लागू माना जाएगा। वेतन में 12.41 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। इसमें मूल वेतन और महंगाई भत्ते में 14% की बढ़ोतरी भी शामिल है। इस निर्णय से 43,000 से अधिक कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इसके साथ-साथ 1 अप्रैल 2010 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए पेंशन योजना में सरकार ने अंशदान 10% से बढ़ाकर 14% कर दिया है। पारिवारिक पेंशन को भी अब एक समान 30% की दर से बढ़ा दिया गया है।

Leave a Comment