CTET Admit Card 2026: सीटीईटी एडमिट कार्ड रिलीज ट्रेंड, इन स्टेप्स को फॉलो करके कर सकते हैं डाऊनलोड

Published on: January 23, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

CTET Admit Card 2026: लगभग 25 लाख उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा फरवरी 2026 में बैठने वाले हैं। इन सभी आवेदकों को अब बेसब्री से प्री-एडमिट कार्ड और एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 8 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। प्राइमरी और उच्च प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा एक अनिवार्य पात्रता है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सीटेट एडमिट कार्ड से पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं एग्जाम सिटी स्लिप से अपने परीक्षा शहर की जानकारी ले सकते हैं इसके बाद अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड की आवश्यकता होगी आईए जानते हैं एडमिट कार्ड टेंड को देखते हुए कब जारी किया जा सकता है।

परीक्षा में बहुत ही कम समय बचा हुआ है। अभ्यर्थियों को एग्जाम सिटी स्लिप, रिपोर्टिंग टाइम, डेट सहित सभी जानकारी का बेसब्री से इंतजार है। उम्मीदवारों को यह सभी जानकारी एडमिट कार्ड पर मिलेगी। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटेट फरवरी 2026 के लिए परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CTET Admit Card 2026 Update

सीबीएसई जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड से पहले सिटी स्लिप जारी करेगा। इसके बाद एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। दोनों ही चीजें आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड की जा सकती हैं। एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार शहर की जानकारी प्राप्त कर प्लानिंग कर सकते हैं, वहीं परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी जानकारी एडमिट कार्ड से मिलेंगी।

एग्जाम सिटी स्लिप एग्जाम से लगभग 15 दिन पहले जारी की जाती है। ऐसे में अब किसी भी समय एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जा सकती है। एग्जाम सिटी स्लिप जारी होते ही नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके परीक्षा शहर की जानकारी ले सकते हैं। हालांकि, सीबीएसई द्वारा एग्जाम सिटी स्लिप जारी करने से पहले एग्जाम सिटी लिस्ट जारी कर दी गई है। देश भर में 100 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

सीटेट एग्जाम से कितने दिन पहले मिलेगा एडमिट कार्ड?

सीटेट का एडमिट कार्ड परीक्षा से ठीक पहले जारी किया जाता है। आखिरी समय में सीटेट एडमिट कार्ड हमेशा जारी होता रहा है। पिछली पांच सीटेट परीक्षाओं और उनके एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख पर गौर किया जाए तो पता चलता है कि सीटेट एग्जाम से 2 से 3 दिन पहले सीटेट एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं, वहीं एग्जाम सिटी स्लिप 10 से 15 दिन पहले जारी की जाती है।

सीटेट एग्जाम डेटएडमिट कार्ड रिलीजकितने दिन पहले
20 अगस्त 202318 अगस्त3 दिन पहले
21 जनवरी 202318 जनवरी2 दिन पहले
14–15 दिसंबर 202412 दिसंबर2 दिन पहले
21 जनवरी 202518 जनवरी3 दिन पहले
7 जुलाई 20245 जुलाई2 दिन पहले

How To Download CTET Admit Card 2026

  • एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर सीटेट फरवरी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, यहां आपको अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी।
  • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगा।
  • एडमिट कार्ड को चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।
  • एग्जाम के दिन एडमिट कार्ड की प्रिंट आउट अपने साथ ले जानी होगी।

सीटेट 2026 एग्जाम डेट और शिफ्ट

सीबीएसई द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा फरवरी 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। 8 फरवरी 2026 को दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में, यानी कि ओएमआर शीट पर आयोजित होगी। दो पेपर आयोजित किए जाएंगे। जूनियर स्तर के लिए पेपर-2 सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जबकि प्राथमिक स्तर का पेपर-1 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा और रिपोर्ट करना होगा।

Leave a Comment