CTET फरवरी 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां चेक करें अपना परीक्षा शहर CTET February 2026 Exam Centre List Released

Published on: January 23, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

CTET February 2026 Exam Centre List Released: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करने से पहले सीटेट से जुड़ा शेड्यूल और परीक्षा केंद्रों की सूची आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई थी। Central Board of Secondary Education (CBSE) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार CTET फरवरी 2026 परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सीटेट फरवरी 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं और अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों लिए आयोजित की जा रही है जो कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक पद के लिए पात्रता प्राप्त करना चाहते हैं। परीक्षा तिथि और केंद्र सूची जारी होने के बाद उम्मीदवार अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं। किसी परीक्षा में दो पेपर आयोजित किए जाएंगे पहला पेपर कक्षा 1 से 5 तक के लिए और दूसरा पेपर कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालयों में शिक्षक भर्ती में आवेदन करने के लिए पात्रता हासिल करने के लिए होंगे।

CTET फरवरी 2026 परीक्षा तिथि और शिफ्ट विवरण

CTET फरवरी 2026 परीक्षा एक ही दिन में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। दोनों पेपर अलग-अलग समय पर आयोजित किए जाएंगे ऐसे उम्मीदवार जो दोनों पेपर के लिए आवेदन किए हैं तो उन्हें एक ही दिन अलग-अलग शिफ्ट में पेपर देना होगा जबकि एक पेपर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन के हिसाब से पेपर दे सकेंगे।

Paper I (कक्षा 1 से 5)

प्रवेश समय: सुबह 7:30 बजे

परीक्षा समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

Paper II (कक्षा 6 से 8)

प्रवेश समय: दोपहर 12:30 बजे

परीक्षा समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक

निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सीटेट एग्जाम सिटी स्लिप ऐसे करें डाउनलोड

सीटेट एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और एग्जाम सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें मांगी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरें सबमिट करते ही एग्जाम सिटी स्लिप दिखाई देगी डाउनलोड करके रख दें नीचे दिए गए लिंक की सहायता से भी एग्जाम सिटी स्लिप देख सकते हैं।

CTET Exam City Slip 2026 Check Here

CTET फरवरी 2026 परीक्षा केंद्र सूची

CBSE द्वारा CTET 2026 परीक्षा के लिए 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, ताकि उम्मीदवारों को अपने नजदीकी शहर में परीक्षा देने की सुविधा मिल सके। हालांकि छात्रों को अपने परीक्षा शहर की जानकारी एग्जाम सिटी स्लिप के माध्यम से प्राप्त होगी जो कि जल्द ही जारी की जाएगी अभी केवल परीक्षा केदो की जानकारी दी गई है सीबीएसई द्वारा किन-किन शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

CTET फरवरी 2026 परीक्षा केंद्र सूची

राज्य / केंद्र शासित प्रदेशपरीक्षा केंद्र
आंध्र प्रदेशअनंतपुर, भीमावरम, चिराला, एलुरु, गुंटूर, कडपा, काकीनाडा, कुरनूल, नंद्याल, नरसराओपेटा, नेल्लोर, प्रोद्दातुर, राजमुंदरी, श्रीकाकुलम, तिरुपति, विजयवाड़ा, विशाखापट्टनम, विजयनगरम
असमडिब्रूगढ़, गुवाहाटी, जोरहाट, सिलचर, तेजपुर
बिहारभागलपुर, भोजपुर, गया, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया
छत्तीसगढ़भिलाई नगर, बिलासपुर, रायपुर
चंडीगढ़चंडीगढ़
दादरा एवं नगर हवेलीदादरा एवं नगर हवेली
दमन एवं दीवदमन
दिल्लीनई दिल्ली
गोवापणजी
गुजरातअहमदाबाद, आनंद, बारडोली, गांधीनगर, जामनगर, मेहसाणा, राजकोट, सूरत, वडोदरा, वलसाड, वापी
हरियाणाअंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल, हिसार, कुरुक्षेत्र
हिमाचल प्रदेशबिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, ऊना
जम्मू एवं कश्मीरजम्मू, सांबा, श्रीनगर
झारखंडबोकारो, धनबाद, हजारीबाग, जमशेदपुर, रांची
कर्नाटकबेलगावी, बेंगलुरु, हुबली, कलबुर्गी, मंगलुरु, मैसूरु, शिवमोग्गा, उडुपी
केरलअलप्पुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की, कन्नूर, कासरगोड, कोल्लम, कोट्टायम, कोझिकोड, मलप्पुरम, पलक्कड़, तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर
लक्षद्वीपकवरत्ती
मध्य प्रदेशभोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, सागर, सतना, उज्जैन
महाराष्ट्रअहमदनगर, अमरावती, औरंगाबाद, बारामती, चंद्रपुर, धुले, जलगांव, काष्टी, कोल्हापुर, कोपरगांव, लातूर, मुंबई, नागपुर, नांदेड़, नासिक, पंढरपुर, पुणे, रत्नागिरी, संगमनेर, सांगली, सातारा, सिंधुदुर्ग, सोलापुर
मणिपुरइंफाल
मेघालयशिलांग
मिजोरमआइजोल
नागालैंडदीमापुर, कोहिमा
ओडिशाबालासोर, बेरहामपुर (गंजाम), भुवनेश्वर, कटक, ढेंकानाल, राउरकेला, संबलपुर
पुडुचेरीपुडुचेरी
पंजाबअमृतसर, भटिंडा, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, लुधियाना, पठानकोट, पटियाला, संगरूर
राजस्थानअजमेर, अलवर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, सीकर, उदयपुर
सिक्किमगंगटोक
तमिलनाडुचेन्नई, कोयंबटूर, कुड्डालोर, डिंडीगुल, इरोड, कांचीपुरम, करूर, मदुरै, कन्याकुमारी, नमक्कल, सेलम, तंजावुर, तूतीकोरिन, तिरुचिरापल्ली, तिरुपुर, वेल्लोर, विलुपुरम, विरुधुनगर
तेलंगानाहैदराबाद, वारंगल
त्रिपुराअगरतला
उत्तर प्रदेशआगरा, अलीगढ़, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बिलासपुर, फैजाबाद, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मथुरा, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, नोएडा, प्रयागराज, सीतापुर, वाराणसी
उत्तराखंडअल्मोड़ा, देहरादून, हल्द्वानी, पौड़ी गढ़वाल, रुड़की, रुद्रपुर
पश्चिम बंगालआसनसोल, बर्दवान, दुर्गापुर, हावड़ा, कल्याणी, कोलकाता, सिलीगुड़ी, सिउड़ी

CTET 2026 परीक्षा पैटर्न

CTET परीक्षा में दो पेपर आयोजित किए जाते हैं। दोनों परीक्षाएं ऑफलाइन मोड आधारित परीक्षा के रूप में होंगी। सीटेट के दोनों पेरो में प्रश्नों की संख्या समान होगी प्रत्येक प्रश्न पत्र में कुल प्रश्नों की संख्या 150 होगी और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा।

Paper I (प्राथमिक स्तर)

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा I, भाषा II, गणित और पर्यावरण अध्ययन से प्रश्न पूछे जाएंगे।

Paper II (उच्च प्राथमिक स्तर)

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा I, भाषा II तथा गणित एवं विज्ञान या सामाजिक अध्ययन से प्रश्न शामिल होंगे।

CTET फरवरी 2026 भाषा के विकल्प

CTET परीक्षा में अभ्यर्थियों को दो भाषाओं का चयन करना होता है। भाषा I शिक्षण माध्यम से संबंधित होती है, जबकि भाषा II संप्रेषण और समझ से जुड़ी होती है। हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, उर्दू और संस्कृत सहित कई भाषाएं उपलब्ध हैं। हालांकि मैथिली भाषा को भी शामिल करने की मांग चल रही है लेकिन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस बार इसे शामिल करना मुश्किल लग रहा है हालांकि अगली बार मैथिली भाषा को शामिल किया जा सकता है।

CTET 2026 सिलेबस की जानकारी

CTET का सिलेबस NCERT कक्षा 1 से 8 के पाठ्यक्रम पर आधारित है। प्रश्नों का उद्देश्य उम्मीदवारों की विषयगत समझ, शिक्षण कौशल और शैक्षणिक दृष्टिकोण का मूल्यांकन करना है। कुल मिलाकर सीटेट का सिलेबस कक्षा 1 से 8 की किताबों के आधार पर ही आता है किसी आधार पर परीक्षार्थियों को अपनी तैयारी करनी चाहिए। बाल विकास, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन और भाषा शिक्षण से जुड़े विषयों को सिलेबस में शामिल किया गया है।

CTET फरवरी 2026 परीक्षा केंद्र सूची जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा से पहले केंद्र की जानकारी अवश्य जांच लें। सही रणनीति और सिलेबस आधारित तैयारी से CTET परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Comment